देर रात डीपी में जा घुसा ऑटो, चालक की मौत:दो दिन पहले ही हुआ था आंखों का ऑपरेशन; घर पर बिना बताए ऑटो लेकर निकला था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वह सड़क किनारे लगी बिजली डीपी में जा घुसा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के मोबाइल से परिवार को जानकारी दी। तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक प्रवीण(37) निवासी दुर्गा नगर पालदा बुधवार देर रात करीब 12 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेजाजी नगर इलाके में स्थित होमगार्ड ऑफिस के पास डीपी में उसकी ऑटो रिक्शा टकराई हुई मिली। तत्काल एंबुलेंस से एमवाय भेजा। देर रात इलाज के दौरान यहां उसकी मौत हो गई।
मृतक प्रवीण के परिवार में दो बेटियां, पत्नी व मां और छोटा भाई नीलेश है। परिवार के मुताबिक दो दिन पहले ही उसकी एमवाय से छुट्‌टी हुई थी। आंखों के ऑपरेशन के लिए उसे यहां भर्ती किया गया था। परिवार को भी यह जानकारी नही थी कि वह ऑटो चलाने लगा था।

Exit mobile version