दुल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए इस्तेमाल की ड्राय आइस… फोटो शूट कर खुले में फेंकी… बर्फ समझकर बच्चों ने खा ली… एक मासूम की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आज-कल शादी समारोह में नए-नए ‘चोचले’ किए जाने लगे हैं… कभी दुल्हा-दुल्हन बाइक से एंट्री लेते हैं, तो कभी हवा में उड़कर हेलीकॉप्टर के जरिए आते हैं… कभी राजा-रानियों की तरह एंट्री करवाई जाती है, तो कभी फोटोबाजी के चक्कर में ड्राय आइस बिखेरकर स्वर्ग सा नजारा बनाया जाता है… अब इस ‘खोखले दिखावेपन’ ने एक मासूम की जान ले ली… दरअसल, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बच्चे ड्राय आइस को बर्फ समझकर खा गए, जिसके चलते एक मासूम की जान चली गई… जिले के चमारराय टोला गांव में संतोष साहू के परिवार में शादी समारोह में पड़ोसी महिला अपने तीन साल के बेटे खुशांश साहू को लेकर पहुंची थी… वह दूसरे काम में व्यस्त हो गई और खुशांश स्टेज के पास खेलने चला गया… पास ही ड्राय आइस पड़ा था, जिसे फोटो शूट होने के बाद पेंका गया था… खुशांश सहित अन्य बच्चों ने उसे बर्फ समझकर खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई… इसके बाद बच्चे की माँ उसे लेकर घर चली गई… घर पर बच्चा बेहोश हो गया तो उसे यहां के मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया… इस घटना के बाद आयोजकों से बच्चों के परिजनों ने जमकर झगड़ा किया, जिसके बीच-बचाव में पुलिस को उतरना पड़ा… खबरों के अनुसार बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन लालबाग थाने पहुंचे, जहां एफआईआर दर्ज की गई…

Exit mobile version