दुर्गा नगर कॉलोनी में फाग उत्सव देर रात तक भजनों पर थिरकी महिलाएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान की ओर से बीती रात मरीमाता चौराहा के पास दुर्गा नगर कॉलोनी में फूलों , गुलालों और भजनों के बीच फाग उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें सैंकड़ों रहवासी शामिल हुए,,,

आचार्य डॉक्टर संतोष भार्गव ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा नगर कॉलोनी के रहवासियों के बीच फाग उत्सव आयोजित किया गया था,, जिसमें राधा कृष्ण बने कलाकारों के साथ देर रात तक महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजनों पर ख़ूब थिरके।

Exit mobile version