दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए इंदौर में कोचिंग और लाइब्रेरी में सुरक्षा प्रबंधों की होगी जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन बच्चों की मौत के मामले में इंदौर में भी इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है। जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जांच करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत नगर निगम के अमले के द्वारा विभिन्न इलाकों में कोचिंग संस्थानों की जांच करने के लिए पहुंचा। जहां बेसमेंट में क्लासेस लगाने को लेकर उनसे पूछताछ की गई। जिसमें कई कोचिंग संस्थानों ने बेसमेंट में संचालित होने वाली क्लासेस को पूर्व में ही बंद कर दिया है। तो वहीं जांच कर अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही जांच रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जिसके आधार पर पुलिस प्रशासन, नगर निगम और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से चर्चा कर इस संबंध में एक कार्ययोजना बनाकर इसपर कार्रवाई करेगा।

वही बेसमेंट मैं संचालित होने वाली गतिविधियों को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता का कहना है की मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर के द्वारा एक कमिटी का गठन किया जा रहा है। जिसमें अपर कलेक्टर के साथ ही एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जो इस तरह के संस्थानों पर जाकर सुरक्षा ऑडिट और बिजली ऑडिट करने का काम करेंगे और जब तक वहां पर नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं हो जाती, तब तक वहां पर कोई भी गतिविधियां संचालित नहीं करने दी जाएगी।

Exit mobile version