- इंदौर-उज्जैन रोड पर हुई दुर्घटना। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज किया।
इंदौर। तेज रफ्तार कार ने किसान की जान ले ली। टक्कर मारने के बाद कार चालक रुका तक नहीं और किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हिट एंड रन का केस बताया है। कार के नंबर लोगों ने लिख लिए थे।
घटना इंदौर-उज्जैन रोड़ की है। संजय नगर निवासी 27 वर्षीय पवन पुत्र लीलाधर नामदेव की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, पवन घर से किराना सामान लेने निकला था। रोड़ पार करते वक्त उज्जैन की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी कार चालक रुका नहीं, बल्कि भाग गया। हालांकि भीड़ ने कार के नंबर लिख लिए।पवन को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। उसकी आठ साल पूर्व शादी हुई थी।
नौकरों ने करोड़ों रुपये की जमीन हड़पी
इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने प्लेटिनम अमलतास अपार्टमेंट कनक वृंदावन टाउनशिप जयपुर निवासी यजुवेंद्र मनोहरसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपित कृष्णा ठाकुर और अंतरसिंह ठाकुर निवासी देवास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बायपास पर फोनिक्स माल के पीछे फरियादी की यजुवेंद्रसिंह गढ़ा हाउस के नाम से करोड़ों की जमीन है। आरोपितों को जमीन की देखभाल के लिए रखा था। आरोपितों ने यजुवेंद्र सिंह और उनके भाई की फर्जी आइडी बनाकर जमीन का सौदा कर दिया।
