तिलक नगर पुलिस ने एक कार चोरी के मामले में कार मालिक को ही पकड़ा है । आरोपी ने खुद अपनी ही गाड़ी चोरी होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ।
मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है । यह पिछले दिनों एक कार चोरी का मामला सामने आया था । जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी थी । पुलिस ने कार के मामले में कार मालिक अतुल को ही पकड़ा है । कार मालिक अतुल ने कार पर लोन लिया हुआ था जिसके लिए उसने कार को गिरवी रखा था और चोरी की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी थी ।
मामले में पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है ।
