ड्रम से पैर फिसलकर बालकनी से गिरी युवती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक किशोरी की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। किशोरी ड्रम पर चढ़ कर कपड़े सुखा रही थी। पैर फिसलने से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि मामला भूरी टेकरी का है। 16 वर्षीय पायल रामेश्वर बड़गुर्जर को अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद पायल को मृत घोषित कर दिया। पायल के जीजा प्रवीण ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ओंकारेश्वर गई थी। नहाने के बाद पायल रात करीब एक बजे ड्रम पर चढ़ कर कपड़े सुखा रही थी। उसका संतुलन बिगड़ने से पैर पिसल गया। वह सीधे तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई।

Exit mobile version