डाक विभाग ने जारी किया एमजीएम मेडिकल कॉलेज पर विशेष आवरण कॉलेज के डीन रहे मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आज डाक विभाग कार्यालय पर शहर के शासकीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज पर एक विशेष जागरण जारी किया गया, इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज पर ही बनाए गए विशेष डाक टिकट भी विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज के डीन को सौपे गए।

दरअसल, इंदौर डाक विभाग के द्वारा समय-समय पर विभिन्न मुद्दों, व्यक्तियों और संस्थानों पर विषय पर आवरण जारी किया जाता है, जिसमे जहां पूर्व में लता मंगेशकर, झाबुआ की प्रसिद्ध गुड़िया और इंदौर के विभिन्न ऐतिहासिक धरोहरों पर डाक टिकट और आवरण जारी किए गए है, वही आज शहर के शासकीय महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पर विशेष आवरण जारी किया गया, इस मौके पर एमजीएम कॉलेज के डीन और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे, वही डाक विभाग के द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज पर ही बनाये गए डाक टिकर भी डीन को सौंपे, वही आने वाले दिनों में इंदौर डाक विभाग द्वारा जारी किये गए आजतक के सभी आवरण की एक प्रदर्शनी भी आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version