डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदननगर थाना क्षेत्र में लापरवाह डंपर चालक ने बाइक सवार युवती की जान ले ली। युवती का रिश्तेदार हादसे में घायल हुआ है। पुलिस ने शव का पीएम करवाया है। युवती का गुरुवार को जन्मदिन था। स्वजन उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक घटना धार रोड़ स्थित ग्राम सिंहासा की है।
एमआर-10 निवासी पूजा नागर नेशनल स्टील में नौकरी करती थी। बुधवार को वह रिश्तेदार राम पाटीदार के साथ ड्यूटी पर जा रही थी। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
राम तो दूर जाकर गिरा लेकिन पूजा की दबने से मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया गुरुवार को पूजा का जन्मदिन था। बुधवार रात ही केक काटा था।
उसने कहा था कि ड्यूटी से जल्दी आएगी। शाम को स्वजन को पार्टी देने का बोला था। दो बहनें साड़ी की दुकान चलाती हैं। पिता इलेक्ट्रिशियन हैं।

Exit mobile version