ट्रैफिक अभियान:मच्छी बाजार, कड़ावघाट से कब्जे हटाए, 48 हजार जुर्माना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए रविवार को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए। कई स्थानों पर लोगों को सुधार की चेतावनी दी। वहीं चालानी कार्रवाई करते हुए 48 हजार का जुर्माना भी वसूला। कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम ने जोन टू में मच्छी बाजार, कड़ाव घाट क्षेत्र के दोनों तरफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई में एसडीएम राकेश परमार, जोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, रिमूवल प्रभारी राजेंद्र यादव, संयुक्त कलेक्टर रोशनी वर्धमान सहित निगम अमला था।

Exit mobile version