ट्रक ने ली बाइक सवार की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राऊ-पीथमपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। किशनगंज पुलिस के मुताबिक हादसा राऊ-पीथमपुर रोड पर विशाल चौराहा के पास मंगलवार रात को हुआ। मृतक का नाम शहजाद है, उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी सुधीर तिवारी की रिपोर्ट पर ट्रक क्रमांक एमएच 4 सीडी 6162 के चालक पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version