- एसीएस किसानों से चर्चा करने और खेतों का दौरा करने आए थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दर्ज किया केस।
इंदौर। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) अशोक वर्णवाल की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वर्णवाल बाल-बाल बच गए। चालक ने राजेंद्र नगर थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसीएस किसानों से चर्चा करने और खेतों का दौरा करने आए थे।
एसीपी रुबिना मिजवानी के मुताबिक, घटना चोइथराम सब्जी मंडी की है। ट्रक भंवरकुआं चौराहे की तरफ से आ रहा था। चौराहे पर गोल घूमने के दौरान एसीएस की शासकीय कार (एमपी 02 एवी 7905) से ट्रक टकरा गया। एसीएस के चालक ज्ञानसिंह (भोपाल) ने कार संभाल ली। सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर और यातायात पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक प्रकाश को हिरासत में ले लिया। एसीपी के मुताबिक, ज्ञानसिंह की रिपोर्ट पर एफआइआर दर्ज की गई है।
