टोली में जाकर टाउनशिप में चोरी करने वाली गैंग के बदमाश पकड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गांधी नगर पुलिस ने पांच नकबजनों को गिरफ्तार किया है। ये टोलियां बनाकर चोरी की वारदात करते थे। बड़ी टाउनशिप और पॉश कॉलोनियों में टोली बनाकर ही पहुंचते थे। इनसे दो चोरियों का खुलासा हुआ है। वहीं, आधा दर्जन चोरी का पता चलने की उम्मीद है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम विशाल, गोकुल, पवन, आयुष और शुभम हैं। विशाल 15वीं बटालियन हाईराइज बिल्डिंग के पास रहता है। यही गिरोह का सरगना है। बाकी बदमाश बिस्नावदा गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने गांधी नगर क्षेत्र में प्लेटिना अपार्टमेंट में चोरी की वारदात की थी। वहीं क्षेत्र की एक अन्य चोरी में इनसे माल रिकवर हुआ है। सभी सूचीबद्ध बदमाश हैं। यह घरों में चोरी, वाहन चोरी व नकबजनी में माहिर हैं।

TAGGED:
Exit mobile version