जूनी इंदौर पुलिस लाइन में पतंग की डोर निकालते समय दो बच्चों को लगा करंट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • जूनी इंदौर थाने के पीछे पुलिस लाइन की घटना। बच्चों को अस्पताल में किया भर्ती। एक अन्य घटना में पतंग की डोर लूटते समय युवक की करंट लगने से मौत।

इंदौर। जूनी इंदौर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पतंग की डोर निकालने के दौरान दो बच्चों को करंट लग गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय नीलेश पुत्र जगदीश दांगी निवासी पुलिस लाइन और 14 वर्षीय विवेक पुत्र मुलायम सिंह पाइप से बिजली के तार से डोर निकाल रहे थे। इसी दौरान पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे दोनों बच्चों को करंट लग गया। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल किया है। नीलेश यहां अपने चाचा राजेश के साथ रहता है। राजेश ग्रामीण डीआइजी कार्यालय में पदस्थ है। वहीं, विवेक के पिता जूनी इंदौर थाने में सेवाएं दे रहे हैं

Exit mobile version