रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर बिजवाड़ में किसान दे रहे धरना।
इंदौर। इंदौर-बुधनी रेल लाइन जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान दो माह से धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बिजवाड़ के पास किसानों का धरना प्रदर्शन 25 दिनों से जारी है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। भूमि अधिग्रहण बिल किसानों की मांग के अनुसार बनाया जाएगा।
इंदौर-बुधनी रेल लाइन, पश्चिमी रिंग रोड और इंदौर-बैतूल राजमार्ग के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उपजाऊ जमीन कौड़ियों के दाम पर ली जा रही है। किसान बाजार भाव का दोगुना मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।किसान नेता हंसराज मंडलोई और रवि मीणा ने बताया कि बिजवाड़ चौराहे पर किसानों द्वारा धरना दिया जा रहा है। वहीं किसान इंदौर से लेकर बुधनी तक धरना देने के साथ सांसदों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
