इंदौर के एरोड्रम पुलिस ने एक छात्रा के पिता की शिकायत पर इलाके में रहने वाले एक आरोपी पर छेड़छाड़ और अश्लील मैसेज करने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी पिछले चार-पांच माह से छात्रा को परेशान कर रहा था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर वैदिक शर्मा निवासी वेकटेंश नगर के खिलाफ छेड़छाड़ और पाॅस्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को बेटी के डिप्रेशन में जाने के चलते तबीयत बिगड़ी। उसका अस्पताल में उपचार कराया।
वह डर रही थी तो भाई के साथ मिलकर उससे डिप्रेशन का कारण पूछा। तब उसने बताया कि वैदिक शर्मा काफी समय से घर से कालेज आने-जाने के दौरान उसका पीछा कर रहा है। वह कही जाती है तो आसपास घूमकर उससे बात करने की कोशिश करता है। एक दिन उसने रोककर बात की ओर पंसद करने के लिये कहा। उसे मना किया तो उसने मोबाइल पर मैसेज करना शुरू कर दिए। जो काफी भद्दे हैं,। छात्रा ने पिता को बताया कि उसने इसी कारण से पिछले कुछ दिनों से बाहर आना-जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने वैदिक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
