छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था टेक्नीशियन… गिरफ्तार, इंदौर के निजी स्‍कूल का मामला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बच्‍ची इंदौर के तलावली चांदा इलाके में निजी स्‍कूल की छात्रा है। वह अपने परिजनों के साथ पुलिस थाना पहुंची और स्‍कूल के टेक्‍नीशियन की करतूतों की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि स्‍कूल प्रबंधन ने श‍िकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

टेक्नीशियन पर सम्‍मोहित करने का भी आरोप।
छात्रा को रोककर बात की और छेड़छाड़ की।
स्‍वजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

इंदौर। शहर की लसूड़िया पुलिस ने निजी स्कूल के टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है। वह छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था। छात्राओं ने सम्मोहित करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की।

बरामदे में घूमते रहते हैं सर
पुलिस के मुताबिक, महालक्ष्मी नगर निवासी 11 वर्षीय बच्ची तलावली चांदा स्थित निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। वह सोमवार को स्वजन के साथ थाने आई और टेक्नीशियन गौरांग रावल के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि गौरांग सर स्कूल के बरामदे में ही घूमते रहते हैं। बच्चों को देखते रहते हैं।

- Advertisement -

छात्रा को रोककर शरीर को छूने लगा
सोमवार को सुबह दस बजे ब्रेक के बाद टेक्नीशियन गौरांग ने छात्रा को रोका और बात की । इसके बाद उसके शरीर को छूने लगा। छात्रा इतनी घबरा गई कि लंच टाइम में बाहर ही नहीं आई। शाम को घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। छात्रा ने स्कूल की शिक्षिका को भी गौरांग के बारे में बताया था। उन्होंने क्लास खत्म के बाद एक्शन लेने का आश्वासन दिया लेकिन कुछ नहीं किया। स्वजन ने स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य को शिकायत करने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

Exit mobile version