इंदौर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है और ऐसा ही एक ताजा मामला चोइथराम मंडी में व्यापारी का लाखों रुपए से भरा हुआ बैग अज्ञात चोर द्वारा उठाकर फरार होने का मामला सामने आया है पूरे मामले में व्यापारी ने थाने पर शिकायत की है तो वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है…।
पूरे मामले में जानकारी देते हुए आनंद मीना डीसीपी द्वारा बताया गया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी में न्यू माधव वेजिटेबल कंपनी संचालक विनोद द्वारा रोजाना की तरह व्यापारियों को नगद रुपए देने के लिए बैग लेकर चोइथराम मंडी पर पहुंचे थे बैग में 3 लाख रुपए नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे तभी अज्ञात युवक बेग रखे हुए स्थान पर आया और अचानक से नजरे छुपा कर बैग लेकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें युवक सीसीटीवी पर काली टीशर्ट में नजर आ रहा है और जो तुरंत बेग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है पूरा मामले में व्यापारी ने राजेंद्र नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है और इस आधार पर पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुटी हुई है..
