लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की वारदात का मामला सामने आया है । आरोप ने की चरित्र शंका के चलते महिला के पति ने ही उसे मौत के घाट उतारा है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र के कैलोद काकड़ का है । यह रहने वाली दीपा नाम की महिला की उसी के पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी । दरअसल आरोपित पति शैलेंद्र को पत्नी के चरित्र पर शंका थी । जिसके चलते उसने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया ।- मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्जकर आरोपित पति शेलेंद्र की तलाश शुरू कर दी है ।
