चंदन नगर पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को चाकू मारकर प्राणघातक हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। यह आरोपी तीन माह से पुलिस को छका रहा था और अलग स्थानों पर रह कर फरारी काट रहा था। पुलिस ने आरोपित से घटना को पूछताछ कर ली है

चंदन थाना नगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस की मदद से आखिरकार उस अपराधी को गिरफ्त में ले ही लिया जिस पर एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। यह व्यक्ति पिछले तीन माह से पुलिस की आंख में लगातार धूल झोंक रहा था।

घटना रिपोर्ट होने के पश्चात पुलिस ने लगातार इस हमलावर को राउंड अप करने की कोशिश की लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। अब क्राइम ब्रांच की मदद से चंदन नगर थाना पुलिस ने इसे अपनी गिरफ्त में लिया है

Exit mobile version