घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए जुटाया सामान जलकर खाक

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • परिवार बहन के यहां जन्मदिन की के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक धोबी के घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इसके कारण कपड़ों के साथ ही बेटी की शादी के लिए जुटाया दहेज का सामान भी जलकर खाक हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मोती तबेला निवासी बलराम लश्करी के घर में आग लगी है। जिस समय घटना हुई तब घर में कोई नहीं था, परिवार बहन के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। तभी किसी ने सूचना दी तो वे तुरंत लौट आए। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से ग्राहकों के धुलने और प्रेस के लिए आए कपड़े भी जल गए।

अगले माह है शादी, परिवार की चिंता बढ़ी
बताया जा रहा है कि अगले माह बलराम की बेटी की शादी है, जिसके लिए परिवार ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। वह अपनी वर्षों की जमा पूंजी से बेटी को शादी में देने के लिए दहेज का सामान भी खरीदकर लेकर आ गए थे। लेकिन वह पूरा सामान भी जल गया। ऐसे में परिवार में अब दुखी हो गया है, वह इस चिंता में है कि अब बेटी की शादी कैसे करेंगे। मौके पर विधायक गोलू शुक्ला भी पहुंचे थे, उन्होंने परिवार को शादी की व्यवस्थाओं में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version