गरबा पंडाल में घुसे वर्ग विशेष के युवक:बजरंगियों ने सड़क पर पीटा,थाने ले गई पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में गरबा पंडाल में गुरुवार रात हंगामा हो गया। यहां पर बजरंगियों ने दो युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। उन्होंने अपने नाम गलत बताए। आईडी कार्ड मांगने पर जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद बजरंगियों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उन्हें थाने ले गई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने बताया कि रात में रामेश्वरम जिले के कार्यकर्ताओ ने गरबा पंडाल में चेंकिग की। रात करीब 11.30 बजे गाड़ी अड्डा स्थित पंडाल में दो युवक भीड़ में शामिल होकर फोटो वीडियो बन रहे थे।
शंका होने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों युवकों के नाम पते पूछे तो उन्होंने वैभव और दूसरे ने अनुज बताया। जिसमें आईडी कार्ड मांगा तो आनाकानी करने लगे। इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी। तब उन्होंने अपने नाम तामीर पुत्र नारूशाह निवासी सदर बाजार और रिहान पुत्र शुभान शाह अली निवासी पोलो ग्राउंड बताए।
हंगामे की सूचना पर पुलिस के जवान पहुंचे। दोनों को भीड़ से बचाकर रावजी बाजार थाने ले गई। पुलिस ने दोनों युवकों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करने की बात कही है।

TAGGED:
Exit mobile version