शहर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मामूली विवादों में हथियार निकालकर डराने-धमकाने और हमला करने जैसे मामले आम बात हो गई है। अब खजराना क्षेत्र के मायापुरी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच पिछले पांच दिनों से चल रही रंजिश के चलते फिर एक बार विवाद हुआ। एक पक्ष ने तलवार-चाकू से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और घर के बाहर हथियार लहराकर महिलाओं को धमकाया।
जानकारी के अनुसार मायापुरी कॉलोनी निवासी बदमाश आकाश लोहिया और संदीप शुक्ला के बीच रंजिश चल रही हैं। दोनों के बीच पांच दिन पहले भी विवाद हुआ था, तब आकाश लोहिया अथियार लेकर आया और संदीप शुक्ला के साथ मारपीट की थी। मामले में संदीप ने आकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन आकाश ने साठगांठ कर दो दिनों बाद संदीप पर एट्रोसिटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसी बात की रंजिश के चलते आकाश लोहिया ने कल हथियारबंद साथियों के साथ संदीप के घर हमला बोल दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर संदीप की मां के साथ मारपीट की। उन्होंने विरोध किया तो आकाश और उसके साथियों ने पूरी कॉलोनी में हथियार लहराकर धमकी दी वीडियो के आधार पर मामले की जांच करेगी
