खजराना क्षेत्र में बच्ची की हुई मौत मामले में पुलिस ने पिता को हत्या के मामले में किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तीन महीने की बच्ची की टंकी में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया था पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है पुलिस ने जाँच पड़ताल की तो सामने आया उसके पिता ने उसको टंकी में डूबा कर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के खजराना मंदिर का है जहाँ एक परिवार तीन महीने की बच्ची को अस्पताल लेकर पहुँचा था बच्ची की पानी की टंकी में डूबने से मौत होने की कहानी बताई गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग क़ायम कर बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की आस पड़ोसियों के बयान लिए तो एक बात सामने आयी कि बच्ची का पिता कालू आदतन अपराधी है और शराब पीने का आदी है उसकी पत्नी भी दूसरी है और उसने भी दूसरी शादी की है जिस पर सशक्त गहरा गया और पुलिस ने कालू को हिरासत में लिया जिसके बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि शराब के नशे में उसकी बच्ची को टंकी में डुबोकर मार दिया और वह पत्नी पर श़क भी करता था पुलिस ने घायलों को तुरंत गिरफ़्तार किया है थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कालू व पूर्व भी अपराध दर्ज है वह लूट के मामले में गिरफ़्तार हो चुका है जब बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था तब वह भी सीना तान अस्पताल में मौजूद था और उसके चेहरे पर किसी प्रकार की कोई शिकन नहीं थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है

Exit mobile version