क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को पिस्टल,और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आचार संहिता के चलते क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही की है जिसमें इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यो में तस्करी का कर रहे थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर मे सप्लाई करने आ रहा है।सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थान धार रोड स्थित सिरपुर तालाब के पास से आरोपी , राजपाल सिंह बरनाला , रामू उर्फ़ भूरा भूरिया धरमपूरी जिला धार को पकड़ कर तलाशी लेने पर 6 पिस्टल , 3 कट्टे और 3 जिंदा कारतूस मिले आरोपी सिकलीगर से पूछताछ करने पर एक अन्य साथी मयूर को इंदौर के नेहरू नगर से पकड़ा, जिसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 कारतूस जप्त किया गया हैं। यह 10 से 20 हजार रूपये में खरीदते है और 30 से 35 हज़ार में सप्लाई करते

Exit mobile version