इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक कोरियर बॉय के साथ चोरी की घटना सामने आई है जहां अज्ञात चोर द्वारा लिफ्ट लेने के बहाने उसके बैग से हजारों रुपए निकाल लिए और फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है चोर सीसीटीवी में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही हैविओ, जानकारी देते हुए संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है जहां कोरियर बॉय का काम करने वाला हंसराज नामक युवक कुछ कैसे लेकर एक साड़ी की दुकान पर देने जा रहा था इस दौरान छावनी चौराहे पर अज्ञात युवक ने लिफ्ट लेने के लिए हाथ दिया था हंसराज ने उसे लिफ्ट देते हुए अपनी बाइक पर बिठा लिया और कुछ दूर जाकर अज्ञात युवक उतर गया जब हंसराज साड़ी सेंटर पर पहुंचे और उन्होंने पेमेंट देने के लिए अपना बैग खोला तो बेग में रखे 60 हजार रुपये नही थे इसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वही जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी देखें तो उसमें एक अज्ञात बदमाश बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है जिसके आधार पर उस बदमाश की तलाश की जा रही है
