मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मृतक भाजपा युवा मोर्चा नेता मोनू कल्याणे के घर शौक प्रकट करने पहुंचे जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधवाया साथ ही कहा कि परिजनों ने आशंका जताई है जिसके आधार पर पुलिस से बात कर सही तरीके से जांच किए जाने का निवेदन करेंगे, वहीं मृतक के भाई ने भी पुलिस जांच उचित तरीके से ना होने का आरोप लगाया है।
शनिवार रविवार की देर रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मा कल्याण की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मृतक मोनू कल्याणे के घर शोक प्रकट करने पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से चर्चा की और सभी को ढांढस बंधाया। मृतक मोनू कल्याणे को कैलाश विजयवर्गीय का खास समर्थक माना जाता था, इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने मंत्री विजयवर्गीय से कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने किसी के कहने पर यह हत्या की है। हत्या में प्रयुक्त की गई रिवाल्वर में साइलेंसर भी लगा हुआ था जिसके चलते गोली चलने की आवाज नहीं आई और दोनों गोली मारकर फरार हो गए इसके पीछे कोई तीसरा शख्स भी है जिसने हत्या की साजिश रची गई है। मंत्री विजयवर्गीय ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पुलिस कमिश्नर से बात कर इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।
वहीं दूसरी और मृतक के बड़े भाई सोनू कल्याण ने कहा कि जिस प्रकार से आरोपियों ने हत्या की है उसमें किसी तीसरे व्यक्ति की साजिश नजर आती है उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई भी ठीक तरीके से नहीं हुई है और पुलिस जांच में ढिलाई बरत रही है।
