किराएदार द्वारा दुकान पर अवैध रूप से कब्जा बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुच न्याय मांगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

किराएदार द्वारा दुकान पर अवैध रूप से कब्जा जमाने के मामले में एक बुजुर्ग महिला अपने नातिन के साथ न्याय के लिए प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रही है। पुलिस विभाग के साथ ही मंगलवार को कलेक्टर जनसुनवाई में पीड़िता पहुंची जहा उन्होंने बताया की बीते कुछ वर्ष पहले उन्होंने जिस व्यक्ति को दुकान किराए पर दी थी, जहा समय बीतने के साथ किराएदार से दुकान की किराएदारी का लिखित में हिसाब किताब हो गया l वही बीते माह किराएदार की मौत की खबर आने के बाद उनके किराएदार के भाई द्वारा उस दुकान पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार होने का हवाला देते हुए आरोपी महिला को धमका रहा है। मामले में बुजुर्ग पीड़िता ने न्याय मांगा है।

Exit mobile version