कालिंदी गोल्द में भाई ने की भाई की हत्या:पारिवारिक विवाद में मारा चाकू, परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


इंदौर के कालिंदी गोल्ड में पारिवारिक विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। देर रात परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम आशीष खरे है। परिवार के लोग शनिवार देर रात उसे गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष की पत्नी बबीता ने बताया कि स्कीम नंबर 78 में उनके जेठ कमलेश रहते है। जो पति आशीष पर कई दिनों से पुश्तैनी मकान को बेचने को लेकर दबाव बना रहे थे। शनिवार रात वह घर पर आए ओर पति से विवाद किया। इसके बाद उन्होंने पति के सीने में चाकू घोंप दिया इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें नजदीक के असपताल ले गए। यहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात कमलेश को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version