कार्रवाई..:इंदौर पुलिस की टीम ने अजमेर से पकड़ा एमडी ड्रग्स का नाइजीरियन तस्कर एंथोनी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमडी ड्रग्स रैकेट में इंदौर पुलिस टीम ने नाइजीरिया मूल के तस्कर व उसके साथी को अजमेर के किशनगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में अफ्रीकन फूड के नाम से दुकान संचालित कर इसी की आड़ में एमडी ड्रग्स रैकेट का संचालन कर रहा था। 12 जवानों की टीम ने इसकी घेराबंदी की तो ये नाले में कूद गया। जब राइफल तानी तो सरेंडर कर दिया। इसकी जानकारी इंदौर में गिरफ्तार किए गए दो तस्करों से मिली थी, इसलिए टीम वहां गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम एंथोनी ओनेएका उर्फ मामा(37) है। इसे इसके साथी तस्कर पीरचंद उर्फ बाला(35) निवासी पुष्कर राजस्थान के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 116 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है।

Exit mobile version