कारोबारी को झांसा देकर लड़कियों की गैंग ने की लूट पुलिस अब पूरी गैंग की तलाश कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के एक कारोबारी के साथ लड़कियों की गैंग ने लूट की वारदात की है दरअसल दो लड़कियां झांसा देकर कारोबारी को ‘मजे’ करने के लिए साथ ले गई बाद में चाकू अड़ा कर 1,10,000 रुपए ले लिए 1लाख तो जबरदस्ती उसके भाई से बुलवाए गए थे पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है कनाडिया थाने में फरियादी शुभम पिता राजेश कालरा निवासी मनीष पुरी की शिकायत पर दो युवक और तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है फरियादी ने पुलिस को बताया कि कल शाम उसे संचार नगर में संगम गार्डन के पास दो लड़कियां मिली और बोली की उन्हें दोस्ती और एंजॉय करना है शुभम उनकी बातों में आ गया और दोनों लड़कियां उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गई वहां पर इशारा करके अपने साथियों को बुला लिया आरोपियों ने शुभम को चाकू अड़ा दिया। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर लड़कियों के साथ कुछ अश्लील फोटो खींचे और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी दी इसके बाद 10,000 ऑनलाइन किसी नंबर पर ट्रांसफर करवाए बाद में फिर से धमकी दी और पैसा मंगवाने को कहा शुभम ने अपने भाई को फोन किया वह एक लाख लेकर आया। आरोपियों ने वह पैसा भी ले लिया और इसके बाद उन्हें छोड़ा आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को भी यह बात बताई तो उसे बदनाम करते हुए उसकी जान भी ले लेंगे जैसे तैसे फरियादी ने हिम्मत कर पुलिस को शिकायत की पुलिस अब पूरी गैंग की तलाश कर रही है

Exit mobile version