75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन्दौर लोकसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल गीता भवन से लेकर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा स्थल रीगल चौराहे से होते हुए राजबाड़ा में माता अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा स्थल तक लगभग 04 km लंबी कर्जे से परेशान लोगों के लिए जन जागरुकता सद्भावना तिरंगा पदयात्रा धार्मिक एकता ट्रस्ट के तत्वाधान में निकाली गई ,
निशुल्क कर्ज मुक्त भारत अभियान के साथ साथ अन्य समाजसेवी संस्थाओं श्री गंगा सोशल फाउंडेशन एण्ड एजुकेशनल सोसायटी, अखिल समाज सेवा दल, भारतीय बौद्ध महासभा, अखिल भारतीय परिवार पार्टी आदि ने भी पार्टिसिपेट किया और हमारे अभियान को सपोर्ट किया, ओर पूरे रास्ते में मिलने वाले लोगों ओर दुकानदारों को अभियान पैंपलेट भी बांटे गए, रास्ते में बहुत से लोगों ने कर्जा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी भी ली।
ये पदयात्रा एडवोकेट पवन नरवरिया भारतीय इंदौर लोकसभा प्रभारी के नेतृत्व में निकाली गई, इसमें कर्जा मुक्ति अभियान एमपी टीम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय तोमर भारतीय जी, मुकेश जाट भारतीय जी, दिनेश मेंडा भारतीय जी झाबुआ से टीम के साथ उपस्थित हुए, साथ में इंदौर टीम से एडवोकेट रोहित रायकवार भारतीय जी, राजकुमार जी, संजय जी, कमल शर्मा जी, विजय जी, अजय जी, याकूब जी, जफर मेव सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे,,
