चेन लूट के आरोपितों से पुलिस ने एक चेन और बाइक बरामद की है।
इंदौर। चेन लूट के आरोपितों से पुलिस ने एक चेन और बाइक बरामद की है। आरोपितों ने कर्जा उतारने के लिए महिलाओं को लूटना स्वीकारा है। पुलिस अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। अपराध शाखा के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र में चेन लूटने के दो आरोपित दिलीप संतोष पगारे निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी और रवि चंद्रकुमार पाटनी निवासी देवदर्शन अपार्टमेंट टेलीफोन नगर को पकड़ा था। आरोपितों से एक बाइक और सोने की चेन बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कर्जा उतारने के लिए चेन लूटी थी।
