कथा वाचक स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने नगर के पत्रकारों के साथ धर्म वार्ता का आयोजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नौलखी धाम पर चल रही श्री वाल्मीकि राम कथा के कथा वाचक स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज ने नगर के पत्रकारों के साथ धर्म वार्ता का आयोजन किया। जब उनसे पूछा गया कि जिस नौलखी धाम पर वह कथा करने आए हैं। उसकी महिमा अद्भुत है तो उनका कहना था कि इतनी सादगी पूर्ण कथा एवं पूरा आयोजन चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं और पूर्ण रूप से व्यवस्थित है।यह नौलखी धाम की महिमा ही है। वहीं उन्होंने कहा कि आप बड़े भाग्यशाली हैं कि आपके क्षेत्र को इतने विद्वान सादगी से भरे हुए संत मिले हैं श्री राममनोहर दास जी महाराज।वहीं उन्होंने कहा की कथाओं को व्यवसाय नहीं बनना चाहिए। महाराज जी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिए। इस धर्म वार्ता में नौलखी धाम के श्रीमहंत राममनोहर दास जी महाराज मौजूद रहे।

Exit mobile version