ऑपरेशन प्रहार के तहत दो तस्करों को 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्यवाही करती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में इंदौर के आजाद नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से पुलिस ने ब्राउन शुगर जप्त की है

इंदौर आजाद नगर पुलिस ने ऑटो रिक्शा से दो तस्करों को पकड़कर उनसे 2 लाख की ब्राउन शुगर जब्त की दोनों से पूछताछ जारी है आजाद नगर पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार शांतिनगर चौराहा मेनरोड मूसाखेड़ी पर ऑटो नंबर एमपी 09 आरबी 2580 को रोककर तलाशी ली तो 22 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। ऑटो में धीरेंद्र उर्फ कदम पिता राजनाथ हिरवे निवासी राहुल गांधीनगर और चंदन पिता संतोष दामके सवार थे। उनसे ब्राउन शुगर के बारे में पूछताछ की तो वह दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे, उन्हें थाने लाया गया और सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। यहां किसी को देने आए थे। पुलिस अब मामले में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version