ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये 09 आवेदकों के 5,13,192/– रूपये वापस।

By Abhishek Raghuvanshi
8 Min Read

✓ठग ने स्वयं को संबंधित बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट अधिकारी बताकर किया था आवेदकों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड ।

✓क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2024 में अभी तक Cyber Helpline के माध्यम प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर 04 करोड़ 90 लाख से अधिक रुपए सकुशल कराए गए है रिफंड ।

✓1930 / NCRP पोर्टल एवं Cyber Helpline. 704912–4445 पर पर प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर रिफंड कराये रुपए।

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन पोर्टल पर सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायते प्राप्त होती है, जिसपर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार आवेदकों के साथ हुए फ्रॉड की राशि रिफंड कराई जा रही है, इसी अनुक्रम में कई आवेदकों के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड संबंधित शिकायत की गई थी जिसमेक्राईम ब्रांच टीम द्वारा आवेदक से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदक (1). अनिल निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा Indusind बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड के ऐनुअल चर्गेश बंद करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर बैंक सॉफ्टवेयर बताकर रिमोट एक्सेस apk. सॉफ्टवेयर इंस्टाल करवाते हुए, आवेदक के मोबाइल को रिमॉटली एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 45,792 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 45,792/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

- Advertisement -

(2).आवेदक श्याम निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा Axis बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर बैंक सॉफ्टवेयर बताकर रिमोट एक्सेस apk. सॉफ्टवेयर इंस्टाल करवाते हुए, मोबाइल को रिमॉटली एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 45,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 45,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(3).आवेदक अहमद निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड रिडीम करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर OTP बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 40,400 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 40,400/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(4).आवेदक संजय निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा Au बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर बैंक सॉफ्टवेयर बताकर रिमोट एक्सेस apk. सॉफ्टवेयर इंस्टाल करवाते हुए, मोबाइल को रिमॉटली एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 30,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 30,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(5).आवेदक आनंद निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा RBL बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की ऐनुअल इंश्योरेंस सर्विस के नुकसान बताकर उसे बंद करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर बैंक सॉफ्टवेयर बताकर रिमोट एक्सेस apk. सॉफ्टवेयर इंस्टाल करवाते हुए, मोबाइल को रिमॉटली एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 49,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 49,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(6).आवेदक सुमित निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की ऐनुअल चर्गेश बंद करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक के मोबाइल पर बैंक सॉफ्टवेयर बताकर रिमोट एक्सेस apk. सॉफ्टवेयर इंस्टाल करवाते हुए, मोबाइल को रिमॉटली एक्सेस कर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिटकार्ड से कुल 40,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 40,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(7).आवेदक सचिन निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा SBI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड kyc अपडेट करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदक को फर्जी Link भेजकर बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के क्रेडिट कार्ड से कुल 1,80,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदक से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदक की आहरित राशि 1,80,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(8).आवेदिका राजकुमारी निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड के नुकसान बताकर क्रेडिट कार्ड को बंद करने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदिका से उसकी बैंकिंग जानकारी(OTP) प्राप्त करते हुए, आवेदिका के क्रेडिट कार्ड से कुल 35,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदिका से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदिका की आहरित राशि 35,000/– रूपये आवेदिका के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

(9). आवेदिका पल्लवी निवासी इंदौर को ठग व्यक्ति द्वारा ICICI बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम से झूठ बोलकर, आवेदिका को फर्जी Link भेजकर, आवेदिका की बैंकिंग जानकारी प्राप्त करते हुए, आवेदक के ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से कुल 48,000 /– रू आहरित करते हुए ठगी की गई थी। जिसमे तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आवेदिका से ट्रांजेक्शन की जानकारी लेकर संबंधित बैंक से संपर्क कर, आवेदिका की आहरित राशि 48,000/– रूपये आवेदक के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।

Cyber Advisory :-

✓आमजन को सूचित किया जाता है की किसी भी अंजान नंबर से मैसेज या कॉल आने पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताता है तो जल्दबाजी में भरोसा करके अपनी निजी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते है। इस प्रकार की ठगी होने पर अपने संबंधित थाने पर,Ncrp पोर्टल पर या क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नंबर 704912–4445 पर कॉल कर सूचित करें।

Exit mobile version