आज शुजालपुर की अनुविभागीय अधिकारी अर्चना कुमारी ने स्थानीय कृषि उपज मंडी के अनाज व्यापारीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। जिसमें एसडीएम ने विगत 16 दिनों से बंद पड़ी कृषि उपज मंडी में घोष विक्रय शुरू करने की बात करते हुए व्यापारीयों को समझाईश दी। इस बैठक में अनाज व्यापारी संघ के व्यापारियों ने भी घोष विक्रय शुरू करने से होने वाली विसंगतियों को विस्तार से एसडीएम को अवगत करवाया। बैठक में व्यापारियों द्वारा मंडी कमेटी ने 10 टन का कांटा लगाने की बात पर भी जोर दिया। इस बैठक में आगामी शनिवार को हम्मालो के साथ एसडीएम की एक बैठक के बाद संभवतः रंगपंचमी के त्योहारों के बाद फिर से कृषि उपज मंडी में घोष विक्रय शुरू हो सकेगा।
