एमआईसी सदस्य द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम को लेकर अनोखा हरियाली रथ बनाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में होने वाले 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर शहर की सामाजिक संस्था और अलग-अलग विभागों द्वारा अपने स्तर पर तैयारी की जा रही है इसी के तहत इंदौर नगर निगम में एमआईसी सदस्य द्वारा भी वृहद पौधा रोपण कार्यक्रम को लेकर अनोखा हरियाली रथ बनाया है जो कि शहर भर में घूमेगा और लोगों को पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने , के लिए प्रेरित करेगा ।प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम का आह्वान किया है इसी के तहत इंदौर में हरियाली रथ घूमेगा और हरियाली बढ़ाने के प्रति सभी को जागरूक करेगा हरियाली बढ़ाने को लेकर एक गाना भी रथ में बजाया जा रहा है जिसे सुनकर लोग पौधा रोपण ज्यादा से ज्यादा करने के लिए प्रेरित होंगे ।

Exit mobile version