एमआईसी मेंबर मनीष मामा शर्मा ने राशन खपाने के लिए ले जा रहे ऑटो रिक्शा को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ऑटो रिक्शा में संदिग्ध राशन कहीं खपाने के लिए ले जाते हुए एमआईसी मेंबर मनीष मामा शर्मा ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा जिसके पास से बड़ी मात्रा में राशन बरामद किया और खाद्य विभाग को सौंप दिया गया।

स्वच्छ शहर इंदौर में राशन माफिया जमकर पेर पसार रहे हैं, जहां शहर के समाचार शुक्ला नगर में एमआईसी मेंबर और भाजपा पार्षद मनीष मामा शर्मा ने सूचना के बाद एक ऑटो रिक्शा को रोका तो उसमें बड़ी मात्रा में राशन का अनाज कहीं ले जाया जा रहा था भाजपा नेता की माने तो यह संदिग्ध चावल अनाज था जो गरीबों के हक का अनाज था जिसे चंदन नगर क्षेत्र के किसी अनवर और गुप्ता को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्य विभाग को भाजपा नेता ने राशन शाप दिया है वही इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्य प्रणाली जारी रखने की उन्होंने बात कहते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मध्य प्रदेश और केंद्रीय शान द्वारा मध्यम वर्गी और गरीब वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं के राशन वितरित किया जाता है जिसकी कालाबाजारी भी शहर में जमकर हो रही है।

Exit mobile version