एक्टिवा सवार युवती से मारपीट:सहेली की गाड़ी को कट लगा तो पिता पुत्र को कॉल कर बुलाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर इलाके में एक एक्टिवा सवार युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सहेली के पिता और भाई ने उसके साथ मारपीट की है। युवती की गाड़ी से अपनी सहेली की मोपेड को कट लग गई थी। जिसमें वह सड़क पर गिर गई। इस बात से नाराज होकर उसने पिता और भाई को कॉल कर बुला लिया।
आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खुशी गाेयल(20)निवासी इंद्रा नगर की शिकायत पर पुलिस ने राकेश अवछट और कार्तिक पर केस दर्ज कराया है। खुशी ने पुलिस को बताया कि वह साड़ी की दुकान पर जाॅब करती है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे जब वह शॉप से घर के लिये निकली तो एकता नगर पर किराना दुकान के सामने उसकी सहेली की मोपेड को एक्टिवा से कट लग गई। जिसमें पायल वर्मा के सीट पर बैठी रूपाली अवछट को बुरा लगा और उसने कॉल कर पिता राकेश अवछट और भाई कार्तिक को बुला लिया। दोनो ने वहां आते ही अपशब्द कहे। उनहें इस बात से रोका तो दोनो ने हाथ मुक्को से खुशी के साथ मारपीट की उसे सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान किसी ने खुशी के भाई सत्यम को खबर कर दी। उसने मौके पर पहुंचकर बचाव किया। इस दौरान खुशी और उसके भाई सत्यम को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

TAGGED:
Exit mobile version