एंटी ड्रग्स अभियान : चार दर्जन से ज्यादा पैडलर्स के घरों पर छापा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एंटी ड्रग्स अभियान के तहत शहरभर की पुलिस ने एक साथ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते सोमवार को एमआईजी, एरोड्रम, खजराना, आजाद नगर, बाणगंगा, लसूड़िया सहित कई थानों की पुलिस ने एक साथ इलाकों में दबिश दी। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार शहरभर में 500 से ज्याद वाहनों की तलाशी ली। जबकि 4 दर्जन से ज्यादा पैडलर्स के घरों में पुलिस पहुंची। आजाद नगर पुलिस ने पैडलर करण डामोर व कालू वाखला दोनों नि.भील कालोनी के यहां से डेढ़ लाख रुपए की ब्राउन शुगर पकड़ी है।

TAGGED:
Exit mobile version