इन्दौर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने एक आरोपी को किया जिलाबदर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने एक आरोपी को जिलाबदर करने के आदेश जारी किये है। आदेश के तहत रामसिंह पिता भंवरसिंह मकवाना उम्र 30 वर्ष निवासी उकाला हाल मुकाम रोल गड़बड़ी महू थाना मानपुर जिला इंदौर को आगामी 06 माह की कालावधि के लिए इन्दौर जिला एवं उससे लगे हुए अन्य सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खण्डवा जिले की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश जारी किये गए है।

Exit mobile version