इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में कटी हुई महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई , फिलहाल इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही जीआरपी पुलिस को मिली जी आर पी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा तो वही पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के जीआरपी थाना क्षेत्र के रेलवे यार्ड का है बताया जा रहा है कि महू से रात तकरीबन 10:00 बजे एक ट्रेन आकर यार्ड में खड़ी होती है और सुबह 8:00 बजे नागदा के लिए निकलती है अतः रोजाना की तरह महू से रात 10:00 बजे ट्रेन जाकर यार्ड में खड़ी हो गई और सुबह उसकी सफाई करने के लिए जब रेलवे का कर्मचारी पहुंचा तो सीट के नीचे एक बैग और बोरे में कटी हुई लाश मिलने की सूचना सफाई कर्मी ने पुलिस को दी , इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक बैंग के अंदर महिला के ऊपर के अंग जिसमें हाथ व अन्य शरीर के अन्य टुकड़े भरे थे तो वही दूसरे बोरे में हाथ और नीचे का धड़ भरा हुआ था इसके बाद पुलिस ने उन दोनों बैगों को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल पूरे ही मामले में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खागाले जा रहे हैं साथ ही रेलवे यार्ड में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है पुलिस को संभावना है कि किसी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए इस यार्ड में इन दोनों बोरों को लाकर रख दिया तो वही यह भी संभावना जताई जा रही है की महिला की हत्या कर किसी यात्री ने दोनों बैगों को इस तरह से छुपा दिया और उसके बाद किसी स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया फिलहाल अलग-अलग तरह से पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है ।
