इंदौर में कांग्रेस से भाजपा में आए अक्षय कांति बम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है पिछले दिनों उन पर 17 साल पुराने प्रकरण में हत्या का प्रयास मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था और अब न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी आदेश थाने पहुंच चुका है….।
पूरे मामले में डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक अक्षय कांति बम जिन पर 2007 में खजराना थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया था जिसका पूरा मामला अभी न्यायालय में विचार अधीन है और सुनवाई के दौरान उन पर हत्या का प्रयास की धारा 307 के तहत धारा भी बढ़ाई गई है 10 मई को अक्षय कांति बम को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन वह नोटिस प्रस्तुत कर उपस्थित नहीं हुए थे जिसके बाद न्यायालय द्वारा एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है जिसमें अक्षय कांति बम और उनके पिता कांति बम को 8 जुलाई तक माननीय न्यायालय में पुलिस को आदेश किया है कि वह उन्हें प्रस्तुत करें जिसको लेकर पूरा मामले में पुलिस का कहना है की वारंट के चलते जो भी कार्यवाही होगी वही कि जाएगी तो वही उनके घर के बाहर जो सुरक्षा दी गई है वह उनके परिवार उनको प्रोटोकॉल के तहत दी गई है
पूरे मामले में आप देखना होगा कि पुलिस 8 जुलाई का इंतजार करती है या फिर उससे पहले ही भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा माननीय न्यायालय का जो भी आदेश है उसकी पूरी तरह से पालन किए जाने की बात कही है
