इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में कारोबारी के यहां पर हुई पिछले दिनों चोरी की वारदात में पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए एक शिकलीगारो सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जो की चाबी बनाने के नाम पर डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी की वारदात की गई थी और चोरी का मशरूका का मुथूट फाइनेंस कंपनी में भी रखा गया था…।
पूरे मामले में एडिशनल डीसीबी आनंद यादव के मुताबिक अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी के यहां पर एक चोरी की वारदात हुई थी जिस पर से पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करते हुए दो सिकलीगर सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि सिकलीगर फरियादी के घर पर अलमारी की चाबी बनाने के लिए गए थे अलमारी की चाबी तो बना दी लेकिन एक चाबी डुप्लीकेट भी बना कर अपने पास रख ली और इस चाबी से उन्होंने फरियादी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए थे तमाम जांच पड़ताल के बाद दो सिकलीगर और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है कुछ जेवरात तो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं लेकिन कुछ जेवरात मुथूट फाइनेंस में आरोपियों द्वारा गिरवी रखकर नगद रुपए लेने की बात भी सामने आई है जिसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है इससे पहले भी मुकुट फाइनेंस पर चोरी और लूटपाट जैसे सामान बदमाशों द्वारा गिरवी रखने की बात सामने आई है जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है लेकिन कुछ सुनार के पास भी चोरी का सामान रखे का पता लगा है जिसको लेकर आप पुलिस सुनारों की भी तलाश कर रही है
