इंदौर में 35 वर्षीय युवक ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इसमें युवक ने महिला को कहा की मेरे पापा ने चार शादी की है मैं तुझ से शादी करूंगा, जिस पर महिला ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक पीड़ित महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि वह घर में अकेली थी कि तभी दीपक नामक एक युवक अचानक से महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने लगा। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह कह रहा था कि मेरे पापा ने चार शादियां की है मैं तुझसे शादी करूंगा इस बात का महिला ने विरोध कर तो महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के अनुसार छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिए
