इंदौर में 10 साल के बच्चे से गलत हरकत:बुआ के पड़ोसी ने अपने घर ले जाकर की गलत हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी में 10 साल के बच्चे के साथ गलत हरकत का मामला सामने आया है। बच्चा अपनी बुआ के यहां गया था। आरोपी वहीं पड़ोस में रहता है। जो बच्चे को अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद गला दबाकर उसे जान से मारने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में देर रात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। एमआईजी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल के बच्चे के पिता की शिकायत पर शुभम नाम के युवक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता ने बताया कि सोमवार करीब 4 बजे बच्चे उसके दादा का कॉल उनके पास आया और बताया कि तुम्हारे बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है।

इस पर पिता घर पहुंचे और बच्चे से बात की तो वह रो रहा था। उसने बताया कि वह दोपहर में अपनी बुआ के घर छोटी खजरानी इलाके में खेलने गया था। इस दौरान छोटी खजरानी में रहने वाले शुभम ने इशारा करके घर बुलाया और कहा कि काम है। घर जाने पर वह सीढ़ियों के यहां लेकर गया और उसके साथ गलत हरकत की।

तब बच्चे ने मना किया तो उसे थप्पड़ मारे और गला हाथ से पकड़ लिया। धमकाते हुए कहा कि किसी को बताया तो जिंदा नही छोड़ेगा। इसके बाद बच्चे ने उसके हाथ जोड़े तो उसे जाने दिया। इसके बाद बच्चे ने बात अपनी मां और दादा को बताई। बाद में उन्हें जानकारी लगी। रात में परिजन बच्चे को लेकर एमआईजी थाने पहुंचे। यहां हंगामे के बाद आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया।

Exit mobile version