इंदौर में होटल संचालक की पत्नी से लूट:ननद के साथ पति को रुपए देने जा रही थी, हैंडबैग ले भागे बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तिलक नगर में इलाके में शनिवार देर शाम एक होटल संचालक की पत्नी के साथ लूट की वारदात हो गई। वह अपने पति को होटल पर रुपए देने जा रही थी। दो बदमाश बाइक से पीछे से आए और महिला को घूरते हुए आगे निकल गए। फिर पलट कर वापस आए और हाथ में से बैग छीन कर फरार हो गए। महिला के साथ उसकी रिश्तेदार युवती भी थी। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विधि गौर, निवासी आरव टॉवर, नर्मदा आश्रम ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कराया है। विधि ने बताया कि उसके पति नरेन्द्र यूनिटी लैंडमार्क नाम से होटल चलाते हैं। शाम को उनका कॉल आया। होटल में रुपए की जरूरत पड़ने के चलते घर से नकदी लेकर आने के लिए कहा। विधि ने 44,500 रुपए औा मोबाइल हैंड बैग में रखा और ननद रश्मि को लेकर पैदल होटल की तरफ जाने लगी। दोनों स्कीम नंबर 140 में साहिल इलाईट बिल्डिंग के पास पहुंची, तो सामने से बाइक सवार दो युवक आए। वह क्रास करते हुए निकल गए। कुछ देर बाद वह वापस पलट कर आए और हाथ में टंगा बैग छीन कर फरार हो गए। दोनों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए। पीड़िता ने बाद में पति को सूचना दी और थाने आकर केस दर्ज कराया।

Exit mobile version