इंदौर में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक चालक का गला रेता:लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास की घटना, चालक की हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में शुक्रवार अलसुबह एक ड्राइवर का बदमाशों ने गला रेत दिया। उसने मालिक को कॉल कर जानकारी दी। मालिक वहां पहुंचे तो वह गंभीर हालत में पड़ा था। उसे उपचार के लिये एमवाय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। इधर, इस मामले में पुलिस लूट और आपसी विवाद को लेकर जांच में जुट गई है।
बाणगंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना लक्ष्मीबाई बाई रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां बड़ौदा से इंदौर आए आयशर गाड़ी के ड्रायवर विजय (30) पुत्र सोहन का अज्ञात बदमाशों ने गला रेत दिया। पुलिस के मुताबिक वह पाइप लेकर इंदौर पहुंचा था। उसने शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे अपने मालिक संजय को कॉल किया और बताया कि उसका किसी ने गला काट दिया है। इसके बाद मालिक यहां पहुंचा तो गाड़ी के अंदर खून फैला था। गले में गंभीर कट का निशान था। संजय ने पुलिस को जानकारी दी। इधर विजय को लेकर एमवाय पहुंचे।

10 दिन पहले ही आया काम पर
विजय 10 दिन पहले ही ट्रांसपोर्ट पर काम करने आया है। वह खुड़ैल में किराये से रह रहा था। मूल रूप से वह तारखेडी झाबुआ का रहने वाला है। संजय ने बताया कि वह भी उसके साथ बड़ौदा से आए। लेकिन वह राऊ जाने के लिए रास्ते में ही उतर गए थे। विजय से कहा कि वह गाड़ी स्टेशन के पास गोदाम में खाली करवा दे। वह गाड़ी लेकर रेलवे क्रॉसाँग के यहां रुका था। इसी दौरान उसके साथ किसी ने वारदात कर दी।

Exit mobile version