इंदौर में रेकी करने के बाद वाहन चोरों ने की चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में वाहन चोर बदमाशों ने दिनदहाड़े घर के बाहर खड़े दो पहिया वाहन को चुराकर ले गए पूरी वारदात नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें बदमाश पहले वाहन की रेकी करने आते हैं और उसके कुछ देर बाद वाहन को चुरा कर साथ में ले जाते हैं फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है….।

इंदौर में जहां एक और पुलिस द्वारा वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दर्जन वाहन बरामद कर रही है तो वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहन चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही ऐसे ही एक ताजा मामला सूर्य थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 78 में सामने आया है जहां पर फर्नीचर का काम करने वाले कारीगर शिवा नामक युवक के वाहन को अज्ञात वाहन चोरों द्वारा चुरा कर ले जाया गया सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हुई है जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक वाहन पर सवार तीन बदमाश पहले वाहन के पास में आते हैं और उसके बाद किस तरह से लॉक तोड़ा जा सकता है इसकी रेकी करने के बाद में वह दोबारा से आकर वाहन को चंद सेकंड में चुरा कर ले गए पूरा मामले में पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी…।

Exit mobile version